शुक्रवार, 7 मई 2021

बुद्ध धर्म 2 प्रकार का है; पहला भारत के बाहर और दूसरा भारत के अंदर...

अगर आपको भारत के बाहर के बौद्ध धर्म का उदय समझना है तो आपको इस्कॉन को समझना होगा। इस्कॉन श्रीकृष्ण भक्ति के प्रचार की संस्था है। इस्कॉन के सदस्य सिर्फ श्रीकृष्ण को ही ईश्वर मानते हैं और वे किसी अन्य हिन्दू देवी-देवता की पूजा नहीं करते। वे शिव, दुर्गा, गणेश, काली, हनुमान को नहीं पूजते। इसका अर्थ ये नहीं निकलना चाहिए कि वे बाकी हिन्दू देवी-देवताओं के विरोध में हैं। प्राथमिक तौर पर उनके इष्टदेव श्रीकृष्ण ही हैं। इस्कॉन 5 दशकों पहले बना और इसके दुनियाँ में सैकड़ों मंदिर और हजारों यूरोपीय ईसाई अब श्रीकृष्ण भक्त, यानी हिन्दू हैं। यही इस्कॉन अगर 2000 साल बना होता तो शायद आज सारे यूरोपीय लोग हिन्दू यानी श्रीकृष्ण भक्त होते, जो सिर्फ श्रीकृष्ण को ही मानते... किसी दूसरे हिन्दू देवी-देवता को नहीं..! और सिर्फ श्रीकृष्ण को मानने वाली आध्यात्मिक विचारधारा को शायद आज कृष्णाइज़्म कहते...
अशोक ने बुद्ध धर्म का प्रचार इस्कॉन की तर्ज़ पर ही किया था। बुद्ध को अपना इष्टदेव माना इसका अर्थ ये नहीं की अशोक बाकी हिन्दू देवी-देवताओं के खिलाफ था। इस प्रचार के बाद कई हिन्दू देशों श्रीलंका, बर्मा, थाईलैंड, कंबोडिया ने बुद्ध को अपना इष्टदेव मान लिया और सिर्फ बुद्ध को मानने की प्रैक्टिस ही बुद्ध धर्म के रूप में अब हमारे सामने है। बुद्ध ने कोई बुद्ध धर्म शुरू नहीं किया। बुद्ध, खुद बौद्ध नहीं थे। बुद्ध धर्म की सारी किताबें बुद्ध के निर्वाण के बाद लिखी गईं। बौद्ध का जन्म हिन्दू क्षत्रिय परिवार में हुआ और बाद में ब्राह्मण बने। उन्होंने ब्राह्मणों की तरह भिक्षा ले कर जीवन यापन किया और अहिंसा की शिक्षाएं दी। 
बुद्ध कोई नाम नहीं है, एक पदवी है जिसका अर्थ है ज्ञान से परिपूर्ण। बुद्ध से पहले भी 27 बुद्ध हुए हैं और वे सभी बुद्ध ब्राह्मण या क्षत्रिय थे। अगर आप इंडोनेशिया की सैकड़ों साल पुरानी बुद्ध की मूर्तियां देखें तो पाएंगे कि बुद्ध हर मूर्ति में ब्राह्मणों की तरह जनेऊ पहने हैं और माथे पर तिलक लगाएं हैं। इसे आप google भी कर सकतें हैं। बुद्ध ने कुछ ब्राह्मणों की तरह भिक्षा ग्रहण करके लोगों को शिक्षाएं दीं। ये सबूत है कि बुद्ध आजीवन सनातनी रहे।
अब आतें हैं दूसरे बिंदु, भारत के अंदर के बुद्ध धर्म पर। भारत में बुद्ध को आज से 50 साल पहले तक महात्मा बुद्ध कहा जाता था क्योंकि हिंदुओं के लिए वे एक संत या महात्मा जैसे थे। भारत में इसीलिए कभी बौद्ध धर्म के नाम जैसी चीज नहीं रही। बुद्ध धर्म भारत मे राजनैतिक आंदोलनों ने शुरू किया जैसे कि अम्बेडकर का आडम्बर भरा दलित आंदोलन...
भारत के अंदर तथाकथित बौद्ध, वास्तव में बौद्ध नहीं हैं। इसका सबूत है कि जब-जब बुद्ध का अपमान हुआ, तब-तब इन्होंने रत्ती भर भी विरोध भी नहीं किया... चाहे मुसलमानों द्वारा लखनऊ में बुद्ध की मूर्तियाँ तोड़ी जाएं या बामियान में 2000 साल पुरानी बुद्ध की मूर्ति तोड़ी जाएं या इंडियन मुजाहिदीन द्वारा बोध गया में हमला हो। ये तथाकथित बौद्ध एक ऐसी विचारधारा के लोग हैं जो बुद्ध धर्म को एक छद्मावरण के तौर इस्तेमाल कर रहे हैं ताकि हिन्दू धर्म पर हमला करतें रहें। एक समय काँचा इलैया अपने को बौद्ध विद्वान कहता था, बुद्ध के बहाने हिन्दू धर्म पर हमला करता था..! आज वह बेनकाब है, उसका असली नाम काँचा इलैया शेफर्ड है। कमल हसन की बेटी श्रुति हसन ने कुछ समय पहले बुद्ध धर्म अपनाने की घोषणा की जबकि उसके पिता कमल हसन ने एक वीडियो में जीसस की शिक्षाओं का प्रचार करने की बात खुद कही...
ठीक इसी तरह तिब्बत या नेपाल बॉर्डर के बौद्धों को छोड़ दें तो भारत में जितने लोग कहतें हैं कि वे बौद्ध हैं, वो वास्तव में क्रिप्टो- क्रिस्चियन हैं।
@Bhanu pratap singh

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें