आधुनिक मान्यतानुसार गौतम बुद्ध को ही बुद्धावतार माना जाता है परन्तु पुराणों के विस्तृत अध्ययन से ज्ञात होता है कि भगवान बुद्ध, गौतम बुद्ध से भिन्न हैं। जैसे स्कन्ध १ अध्याय ६ के श्लोक २४ में -
- ततः कलौ सम्प्रवृत्ते सम्मोहाय सुरद्विषाम्। बुद्धोनाम्नाजनसुतः कीकटेषु भविष्यति॥
अर्थात्, कलयुग में देवद्वेषियों को मोहित करने नारायण कीकट प्रदेश (वर्तमान नाम 'गया' बिहार, भारत) में अजन के पुत्र के रूप में प्रकट होंगे। जबकि बौद्ध ग्रन्थों के अनुसार गौतम बुद्ध का जन्म वर्तमान नेपाल के लुम्बिनी में राजा शुद्धोदन के घर हुआ था।
हिंदू धर्म के बुद्ध का जन्म आश्विन शुक्लपक्ष दशमी गुरूवार को हुआ था, जबकि गौतम बुद्ध का जन्म वैशाख शुक्ल पुर्णिमा को हुआ था।
भगवान बुद्ध का उल्लेख सभी प्रमुख पुराणों तथा सभी महत्वपूर्ण हिन्दू ग्रन्थों में हुआ है। इन ग्रन्थों में मुख्यतः बुद्ध की दो भूमिकाओं का वर्णन है- युगीय धर्म की स्थापना के लिये नास्तिक (अवैदिक) मत का प्रचार तथा पशु-बलि की निन्दा। नीचे उन कुछ पुराणों में बुद्ध के उल्लेख का सन्दर्भ दिया गया है-
हरिवंश पर्व (1.41)
विष्णु पुराण (3.18)
भागवत पुराण (1.3.24, 2.7.37, 11.4.23) [7]
गरुड़ पुराण (1.1, 2.30.37, 3.15.26) [8]
अग्निपुराण (16)
नारदीय पुराण (2.72)
लिंगपुराण (2.71)
पद्म पुराण (3.252)[9]
गौतम बुद्ध 👇🏻
भगवान बुद्ध👇🏻
गौतम बुद्ध और भगवान बुद्ध एक नहीं हैं। भगवान के प्रमुख दस अवतारों में भगवान बुद्ध, नौवें अवतार हैं। आप भगवान क्षीरोदशायी विष्णु के अवतार हैं।
विचारणीय बात यह है कि शुद्धोदन व माया के पुत्र, शाक्यसिंह बुद्ध और भगवान बुद्ध एक नहीं हैं। श्री शाक्यसिंह बहुत ही ज्ञानी व्यक्ति थे, कठिन तपस्या के बाद जब उन्हें तत्त्वानुभूति हुई तो वे बुद्ध कहलाएं। जबकि भगवान बुद्ध विष्णु के अवतार हैं। 1807 में रामपुर से छपी, अमरकोश में श्रीमान एच टी कोलब्रुक ने इसको प्रमाणित किया है।
श्रीललित विस्तार ग्रंथ के 21 वें अध्याय के 178 पृष्ठ पर बताया गया है कि संयोगवश गौतम बुद्ध जी ने उसी स्थान पर तपस्या की जिस स्थान पर भगवान बुद्ध ने तपस्या की थी, इसी कारण लोगों ने दोनों को एक ही मान लिया।
जर्मन के वरिष्ट स्कालर श्रीमैक्स मुलर जी के अनुसार शाक्यसिंह बुद्ध अर्थात गौतम बुद्ध, कपिला वस्तु के लुम्बिनी के वनों में 477BC में पैदा हुए थे। गौतम बुद्ध के पिता का नाम शुद्धोदन तथा माता का नाम श्रीमती मायादेवी है, जबकि भगवान बुद्ध की माता का नाम अंजना था और पिता का नाम हेमसदन था व उनकी प्रकट स्थली ''गया'' है।
एक और बात श्रीमद् भागवत महापुराण (1.3.24) तथा श्रीनरसिंह पुराण (36/29) के अनुसार भगवान बुद्ध आज से लगभग 5000 साल पहले इस धरातल पर आए जबकि Max Muller के अनुसार गौतम बुद्ध 2491 साल पहले आएं। कहने का तात्पर्य यह है कि गौतम बुद्ध और भगवान बुद्ध एक नहीं हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें