नारी अति महान जगत में नारी अति महान...
जिसका घर-घर में सम्मान...
धर्म-कर्म शृंगार है इसके, सत्य-अहिंसा इसके प्राण,
जिसका घर-घर में सम्मान...
नारी का सत्कार यहां पे, पहले आये इसी का नाम,
सब कहते है सीता-राम, सब कहते है राधे श्याम,
लक्ष्मी-नारायण कहते सब, देवों से पाया वरदान...
जिसका घर-घर में सम्मान...
हर युग में भारत की नारी, पति की रक्षा करती आई।
कष्ट सह जीवन भर पत्नी, पति की सेवा करती आई।
कई बार तो पति की खातिर दे दें अपनी जान...
जिसका घर-घर में सम्मान...
आओ आज सुनाये तुम्हको #करवा_चौथ के व्रत की महिमा,
करवा चौथ की कथा बताती 'भारत की नारी' की महिमा...
इसी कथा और व्रत के कारण बढ़ा है नारी का सम्मान...
जिसका घर-घर में सम्मान...
भारत की नारी सब से प्यारी, इसको माने दुनिया सारी,
तन-मन दोनों से ही सूंदर, पति की सेवा धर्म है जिसका,
घर को माने है ये मंदिर, सास-ससुर को माने भगवान...
डोली बैठ पति संग आये, सारा जीवन धर्म निभाए...
अंत काल यही इच्छा इसकी, पति के कंधो पर ही जाएं,
ऐसे अपना धर्म निभाएं, पति के कंधो पर ही जाएं...🙏🏻⛳
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें