सोमवार, 29 जनवरी 2024

बुद्धिमान व्यक्ति के कुछ खास लक्षण...

1. ज्यादा सोचने वाले या कल्पना करने वाले लोग...

अगर आप बहुत ज्यादा सोचते हो या आप बहुत ज्यादा कल्पना करते हो। तो आप बुद्धिमान हो। अब आप कहोगे कि इस तरह तो बहुत से लोग हैं, जो हमेशा सोचते रहते हैं। एक बुद्धिमान व्यक्ति का दिमाग, एक ऐसी दुनिया की कल्पना करता है जोकि हमारी इस दुनिया से अलग हो। यानि एक ऐसी दुनिया जिसमें पेंटसी तो हो पर सच्चाई के साथ। उनकी कल्पना ऐसी होती है जैसे कि वो अपनी कल्पना में बिलकुल हकीकत को देख रहे होते हैं। पर वे यह जानते हैं कि ये कल्पना हकीकत में नहीं है।


2. खुद से बातें करना...

अगर आप सदैव स्वयं से ही बातें करते रहते हैं तो ये दिखाता है कि आपका दिमाग दूसरों से ज्यादा बुद्धिमान है। यानि आप एक जीनियस हो। जब आप स्वयं से ही बातें करते रहते हो, तो आपका दिमाग पहले से ज्यादा काम करता है। और चीजों को बेहद गहराई से सोचता है।


3. व्यंग करने वाले लोग...

सदैव दूसरों की बातों को अपोजिट करने वाले व्यक्ति, या दूसरों का हंसी-मजाक करके व्यंग करने वाले व्यक्तियों का दिमाग दूसरों से काफी ज्यादा सोचता है। दरसअल वैज्ञानिकों के अनुसार ऐसा करने वाले व्यक्ति अपने दिमाग का इस्तेमाल कुछ ज्यादा ही करते हैं। और उनका दिमाग अपनी अवधारणाओं को दूसरों के सामने प्रकट कर एक्सपेक्ट होता जाता है।


4. सजने-संवरने पर ध्यान ना देने वाले लोग...

अगर आप भी सजन-संवरने और फैशन पर बहुत ज्यादा ध्यान नहीं देते हैं, और एक ही कपड़ को बार-बार पहनते हैं। तो इसका मतलब यह भी हो सकता है कि आपके पास इन सब व्यर्थ की चीजों के लिए टाइम नहीं है। आप सदैव दूसरे जरूरी कामों की ओर ज्यादा ध्यान देते हैं। और आपका दिमाग सदैव क्रियात्मकता की तरफ ज्यादा सोचता है।


5. एक ही समय में बहुत ज्यादा चीजों को सोचना...

अगर आप बहुत ज्यादा चीजों के बारे में एक ही समय में सोचते रहते हैं, और आप किसी एक चीज पर फोकस नहीं कर पाते हैं। तो इसका मतलब यह है कि आपका दिमाग निरंतर एक्सपेंड हो रहा है। आपका दिमाग हमेशा नई-नई चीजों को डबलप कर रहा है। और आप निरंतर ही नई-नई उपलब्धियों को हासिल करना चाहते हैं। यह लक्षण ये बताता है कि आपका दिमाग दूसरों की तुलना में कई गुना ज्यादा तेज है।


6. अत्याधिक जिज्ञासु होना...

अगर आप सदैव नई-नई चीजों को जानने के लिए जिज्ञासु रहते हैं, तो आप जान लीजिए की आपका दिमाग एवरेज से थोड़ा ज्यादा वर्क करता है। एक जीनियस व्यक्ति सदैव दूसरों की बातों को जानने के लिए जिज्ञासु रहता है। यही नहीं वह रोमांचक चीजों को जानने के लिए सदैव उतावला रहता है।


7. चीजों को भूलना...

बुद्धिमान व्यक्ति सदैव चीजों को भूल जाता है। जी हां ये बिलकुल सच है, अगर आप सदैव चीजों को भूल जाते हैं, तो ये आप बिलकुल भी ना समझें कि आपके अंदर कोई कमी है। क्योंकि एक रिसर्च में सामने आया है कि ज्यादा बुद्धिमान लोग किसी चीज को या फिर पुरानी बातों को भूल जाते हैं। और ये एक नॉर्मल बात है।


8. अपनी भावनाओं को दूसरों के सामने व्यक्त करना...

जिन व्यक्तियों का दिमाग दूसरों के मुकाबले तेज होता है, वे लोग अपनी भावनाओं को बहुत ही तीव्र तरीके से व्यक्त करते हैं। और ये लोग दूसरों की भावनाओं को बहुत ही आसानी से समझ लेते हैं। वो ये समझ लेते हैं कि दूसरे व्यक्ति के मन में उसके लिए कौन सी भावनाएं पनप रही हैं। और इतना ही नहीं बुद्धिमान व्यक्ति किसी व्यक्ति, किसी जगह या किसी वस्तु से बहुत ही मजबूत भावनाओं से जुड़ जाता है।