शुक्रवार, 21 फ़रवरी 2025

गलती से भी न जलाएं लोबान..!

हिंदुओं को भूलकर भी अपने घर में कभी लोबान नहीं जलाना चाहिए..! लोहबान की गंध उन आत्माओं को आकर्षित करती हैं, जिन्हें मुक्ति नहीं मिली..! जिनकी देह पंचभूत वायु, आकाश, अग्नि, जल, धरती में समाहित नहीं होती और जिन्हें मुक्ति नहीं मिलती, वो बुरी और अतृप्त प्रेतात्मा होती हैं। लोबान उन अतृप्त मृत आत्माओं को बेहद पसंद होता है।
पीर, मजार, दरगाह, कब्र आदि स्थान जहाँ मृत मानव देह भूमि में दबाई हुई हों या जहां टूने-टोटके करने के लिए मृत आत्माओं को बुलाया जाता हो, उन्हीं स्थानों पर लोबान जलाया जाता है।  
- घर में रोज लोबान जलाने से इसके धुंए से फेंफड़ों के रोग हो सकते हैं। 
 
- यह त्वचा संबंधी रोग भी उत्पन्न कर सकता है।
 
- इसे घर में जलाने से भूत प्रेत आकर्षित होते हैं।

- इसे जलाने से एलर्जी, गैस की समस्या, जलन की समस्या आदि महसूस हो सकती है।
 
- घर में यदि कोई अस्थमा का मरीज है तो लोबान न जलाएं..!

इसलिए लोबान का प्रयोग तत्काल बंद करें...

गुरुवार, 6 फ़रवरी 2025

गुलाब और कमल

भीनी-भीनी खुशबू से जो पूरे जंगल को महका जाता...🌹
रहता है कांटों में मगर सबको सुख का अनुभव करा जाता,
दुख दर्द सहकर भी कभी किसी को अपना दर्द न दिखा पाता,
कहते हैं गुलाब उसको जो हमेशा उपवन का राजा कहलाता...
भीनी-भीनी खुशबू से जहां सारा जहां सुगंधित हो जाता...🌹
वहीं कांटों में रहकर भी चेहरे पर सबके मुस्कान सजा जाता...

है कमल पुष्प राज़ जो भगवान विष्णु का प्रिय कहलाता...
होता है कमल जहां वह तड़ाग भी सुन्दर सरोवर बन जाता,
कीचड़ में खिलता है मगर परम पवित्र कहलाता हैं। 💮
है धन्य पुरुष वो जो हर संकट से हंसकर तर जाता हैं।

जीवन की कहानी इन दो पुष्पों पर आधारित हो जाती है।
कहीं कांटों में खिलती जवानी और कहीं कीचड़ की निशानी है।
क्या खेल है कुदरत का कहीं कांटों का उपहार मिलता हैं,
तो कहीं कीचड़ की सौगात का प्रसाद सजता है।
फिर भी फूल का काम है खिलना, वह हर हाल में खिलता है।
कमल और गुलाब का सार जैसे हर जीवन में सजता है।
जब भी दुख और घनघोर संकट से कभी घबरा जाओ तुम...
कर लेना याद कमल और गुलाब को संकट में फंस जाओ तुम...
संकटमोचक बनकर उबार ले जायेंगे कमल और गुलाब
तब याद रखना जीवन का समझ में आयेगा सही सार...

- चन्द्र शेखर मार्कंडेय